May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। पैतृक खातेदारी के खेत पर कब्जा करने और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। सुरजनसर निवासी 50 वर्षीय चांदादेवी पुत्री फुसाराम बावरी ने अपनी बहन द्रोपती उसके पति व अपने बहनोई पेमाराम पुत्र लालाराम, भानजे भंवरलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि गांव उदासर चारनाण की रोही मेंद उसका पैतृक खेत स्थित है जहां उसने ग्वार, मोठ की खेती ली है। खेत में एक झोंपड़ी बनी हुई है जिसमें कृषि उपकरण व घरेलू सामान रखा था। 1 नवबंर को वह अपना खेत संभालने गई तो आरोपी उसकी झोंपड़ी में बैठे थे। जब उसने ओलमा दिया तो आरोपी तैश में आ गए व गालियां देते हुए जान से मारने के इरादे से जैई चौसंगी लेकर पीछे दौड़ते हुए खेत पर कब्जा करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।