May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 9 अगस्त 2020। कस्बे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। आज जयपुर निवासी श्रीडूंगरगढ एसबीआई बैंक की घूमचक्कर शाखा में कार्यरत एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। ये शुक्रवार को जयपुर गए थे और जयपुर में ही जांच करवाई जिसकी आज शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस शाखा में जाने वाले सभी नागरिकों से चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने अपील की है कि वे संक्रमण के लक्षण लगने पर तुरंत जांच करवा लेंवे जिससे कोरोना को चिह्नित कर रोकथाम प्रभावी रूप से किया जा सके।