






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2024। देशभर के शहरों व गांवो में सरकार के निर्देशों पर साफ सफाई के लिए अभियान चलाए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान के तहत नगरपालिका ने आज घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक अतिक्रमण हटाने के साथ साफ सफाई अभियान चलाया। पालिका एसआई कमल चांवरिया के साथ पालिका कर्मी व पुलिस कर्मियों द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गांधी पार्क के चारों और अस्थाई दुकानदारों व ठेला चालकों को अपने आप इन्हें हटाने के निर्देश देते हुए कल तक का समय दिया गया है। वहीं करीब 20 ठेले व इतनी ही अस्थाई दुकानें हटाई गई है। कमल चावंरिया ने टाइम्स को बताया कि स्थाई दुकानदारों को दुकानों के आगे से सामान हटाकर सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए गए है। तथा आगामी 22 तक स्वच्छता अभियान के तहत घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक मार्ग साफ सुथरा किया जाएगा। वहीं अस्थाई दुकानदारों ने गरीब के पेट पर लात मारने वाली कार्रवाई बताते हुए विरोध भी जताया है।





