






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2024। क्षेत्र में दबंगई करने एवं बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मां से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव आडसर में एक महिला को दो युवकों ने कोई काम बताते हुए फोन कर एक बाड़े में बुलाया। चुकिं वे पहले से परिचित थे तो महिला ने खुद के नहीं आ पाने की बात कहते हुए अपने 12 साल के नाबालिग बेटे को भेजा। इस पर आरोपियों ने उसके बेटे के कपड़े उतार कर उसे लकडियों से पीटा एवं पीटकर पानी की कुंड में लटका दिया। महिला को फोन पर उसके बेटे ने रोते हुए एक युवक के कुकर्म का प्रयास करने की बात कही व उसे पीटने की बात बताई। महिला बाड़े में पहुंची तो आरोपी प्रकाश सहू व श्रवण सहू ने बदसलूकी की। आरोपी प्रकाश महिला को पास बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने जबरदस्ती कमरा खुलवाया व नाबालिग को भी छुड़वाया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी उठाकर पकड़ने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना 16 जनवरी की बताई जा रही है एवं पीडिता ने 17 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच का लिखित रिपोर्ट से दोनो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



