






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैक्सी स्टैंड से पर्ची सट्टा खिलवाते हुए एक जने को पकड़ कर उससे पर्चियां व नगदी बरामद की। एएसआई पूर्णमल व कांस्टेबल श्रीकिशन व गोगराज का गश्ती दल थाने से निकल कर बाजार की ओर आया तो उन्हें टैक्सी स्टैंड के पीपल गट्टे पर सट्टा लगाने की सूचना मिली। पूर्णमल ने बताया कि गश्ती दल को देखकर दो तीन जने भाग गए व गोविंदसिंह सोनी निवासी राजलदेसर हाल निवासी आड़सर बास को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से 500 रूपए व एक सट्टा पर्ची बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंप दी है।



