






आदर्श नगर में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पार स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में भगवान शिव, गणेश, सालासर बालाजी व माताजी के मंदिर का निर्माण होगा। कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी में मंदिर निर्माण होने पर प्रसन्नता जताई व उत्साह के साथ आज भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर निर्माण के लिए नींव रखवाई गई। कॉलोनी के नागरिकों द्वारा आपसी सहयोग से किए जा इस धार्मिक अनुष्ठान का कार्य कुलदीप झाझड़िया की देखरेख में पूरा होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में शंकर जाखड़, राजेन्द्रप्रसाद शर्मा, भगवान महिया, मन्नीराम जाखड़, प्रेम महिया, मनोज दर्जी, लीलाधर स्वामी, रवि जांगिड़, बसंत कुमार ओझा, दीपक स्वामी, मदन जाखड़, शिवदास स्वामी, कालूसिंह राजपुरोहित सहित अनेक कॉलोनी वासियों ने भाग लिया। महिलाओं ने मंगलगीत गाएं व पूजन पूर्ण होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

सोनियासर में हर्षोल्लास के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर के सुखरामबास में लोक देवता हरिराम बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक की गई। इससे पूर्व यहां सात दिवसीय भागवत कथा पूर्ण हुई व बुधवार शाम मूर्ति के नगर भ्रमण की शोभायात्रा निकाली गई। कथावाचक पंडित आसाराम शर्मा ने ही विधि विधान से मूर्ति स्थापना करवाई। इस दौरान बनवारी लाल शर्मा ने पूजा में सहयोग दिया। मुख्य यजमान खुमसिंह सहित श्रवणनाथ सिद्ध, गजेन्द्रसिंह, हुलासचंद शर्मा, भगवानाराम कंस्वा, विजयसिंह, रूपसिंह, सुगनसिंह, शिवलाल सुथार, सहित गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने आयोजन में भाग लिया।







