May 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2020। निदेशालय कॉलेज शिक्षा ने आज एक आदेश जारी कर प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वालों विद्यार्थियों को एक और मौका देते हुए प्रवेश तिथि को अब 20 अगस्त तक बढ़ा दिया हैं। पहले ये दिनांक 11 अगस्त तक थी जिसे आगामी 9 दिनों के लिए बढ़़ाकर 20 अगस्त तक कर दिया हैं। बता दे कि प्रवेश तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ एसएफआई और एबीवीपी छात्र संगठनों द्वारा भी मांग की जा रही थी।