May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2020। बुधवार शाम आई जिले की रिपोर्ट में जिले में 11 और श्रीडूंगरगढ़ में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में 89 रोगी केवल बुधवार को रिपोर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गत सोमवार को जांचें की गई थी एवं इनकी रिपोर्ट में बिग्गाबास के वार्ड 11 में 25 वर्षीय पुरूष, वार्ड 18 में 48 वर्षीय पुरूष एवं कालूबास के वार्ड 27 में 30 वर्षीय महिला एवं एक दो साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। इन सभी को चिकित्सा विभाग द्वारा कोविड सेंटर ले जाने की तैयारियां की जा रही है।