May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 12 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ में कोरोना का प्रसार लगातार जारी है। कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में 10 अगस्त को लिए गए सैंपल की अभी आई रिपोर्ट मे 4 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। बीकानेर में आज सुबह 3, शाम को जारी रिपोर्ट में 75, शाम को जारी दूसरी रिपोर्ट में 10 और पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। वहीं बीकानेर में आज कोरोना ने एक 20 वर्षीय महिला की जान भी ले ली है।बज्जू थाना क्षेत्र के 35 आरडी निवासी जुबैदा पत्नी को नौ अगस्त को सुपर स्पेशिलयिटी सेंटर में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह 11.30 पर उसकी मौत हो गई।