May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-28 at 17.07.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। मलमास पूरे होने के बाद माघ महिना मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ा महीना माना जाता है। आज जनवरी के अंतिम रविवार को बाजार बंद रहा परंतु माघ माह होने के कारण मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तोलियासर गांव के विश्वरक्षक भैरव मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंचे और धोक लगाई। यहां तेल नारियल चढ़ा कर लोगों ने अपनी मन्नतें मांगी। नवविवाहित जोड़े व नन्हें मुन्नों को धोक लगवाने भी लोग पहुंचे। मंदिर दिनभर जयकारों से गूंजता रहा और आप भी घर बैठे देखें मंदिर में उमड़ी भीड़ के फोटो-