May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-28 at 16.37.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में कालू रोड पर स्थित वन विभाग के एरिए में हिरण के शिकार का मामला सामने आया। तहसीलदार राजवीरसिंह ने बताया कि मामले की विधिवत कार्रवाई की जा रही है। हिरण का शव लेकर वन विभाग की टीम विभाग कार्यालय पहुंची है। रेंजर कपिल राहर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है व विभाग ने जांच प्रारंभ कर दी है। राहर ने जानकारी दी कि तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा हिरण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बता देवें टीम में डॉ उत्तम भाटी, डॉ दिनू खां, डॉ कमलेश धवल शामिल है। मौके पर अब भी बड़ी संख्या में जीव प्रेमी मौजूद है।