May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। दो भाई एक परचून की दुकान में घुसे और दुकानदार से मारपीट कर उससे सोने की चेन, अंगूठी सहित गल्ले में रखे 47 हजार नगदी छीनकर ले गए। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व उसे चुरू के ट्रोमा सेंटर से जयपुर रेफर कर दिया गया है। अपराध की ये घटना क्षेत्र के गांव मोमासर से सामने आई है। मोमासर निवासी संपत देवी पत्नी दिवंगत संपत कुमार प्रजापत ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गांव में टंकी बास में उसकी परचून की दुकान है। जहां सोमवार सुबह 8 बजे वह और उसका 27 वर्षीय बेटा सूर्यकुमार बैठे थे। तभी इसी गांव का खेताराम बावरी व उसका बेटा हरिराम बावरी दुकान पर आए और गाली गलौच करने लगे। दोनों आरोपियों ने परिवादिया की लज्जा भंग करते हुए उसके व उसके बेटे के साथ डंडे से मारपीट कर चले गए। उसके बाद अगले दिन 30 जनवरी मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे उसका बेटा दुकान में बैठा था तभी खेताराम बावरी के पुत्र हरिराम व लिखमाराम दोनों अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर दुकान में घुस गए। दोनों ने परिवादिया के बेटे सूर्यप्रकाश के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन, अंगूठी, गल्ले में रख 47 हजार रूपए लूट कर ले गए। मारपीट में युवक घायल हो गया और उसे आंखों में अधिक चोटें आई है। युवक को चुरू के ट्रोमा सेंट में भर्ती करवाया गया जिसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई उदयसिंह के सुपुर्द कर दी है।