May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। 12वीं कक्षा की छात्रा बुधवार सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली। जब वह शाम 4 बजे तक घर नहीं लौटी तो पिता ने स्कूल जाकर खोज खबर ली तो जानकारी मिली युवती सुबह स्कूल आई ही नहीं। पिता ने उसे गांव में व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया परंतु युवती के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसने थाने पहुंच कर अपनी पुत्री को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। मामले की जांच कर रहें एएसआई हेतराम ने बताया कि आड़सर पुरोहितान से एक 18 वर्षीय युवती लापता हो गई है और पिता दुलाराम ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति बुधवार सुबह से लापता है। पुलिस ने युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।