May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ रोही में हरिण शिकार के मामले में वन विभाग की ओर से अवैध हथियार के दो मामले दर्ज करवाए गए है। वनपाल विजेंद्र सिंह जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 28 जनवरी को तफदीश के दौरान भरत पुत्र ज्ञानाराम बावरी निवाी बावरी बस्ती मोमासर के कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाएं। वहीं विभाग के वनरक्षक राजेन्द्र पुत्र हरजीराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि राजू पुत्र हरिराम बावरी निवासी कालूबास के कब्जे से विभागीय अधिकारी ने एक टोपीदार बंदूक बरामद की जिसका कोई लाइसेंस इसके पास नहीं था। विभाग द्वारा दोनों बंदूके पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दोनों मामले दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी गई है।