






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। शनिवार सुबह हल्की बरसात क्षेत्र में हुई और शाम होते होते पूरे अंचल में बादलों ने डेरा डाल लिया। देर रात बरसात प्रारंभ हुई और खेतों में सरसों व गेहूं की फसलें खिल उठी है। किसानों में प्रसन्नता की लहर छा गई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में गलियों में कीचड़ फैल गया है और बाजार में व्यापारी खासे परेशान हो रहें है। दूसरी और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी कृषि मंडी में अनाज को सुरक्षित नहीं रखा गया। आज सुबह तेज बरसात में मंडी में खुले में रखी गई बोरियां भीग गई है। बता देवें मौसम विभाग ने आज बरसात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, गंगानगर, सहित अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर में बारिश होने की चेतावनी जताई है। कल से मौसम साफ हो गया।










