May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-02-04 at 13.51.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। शनिवार सुबह हल्की बरसात क्षेत्र में हुई और शाम होते होते पूरे अंचल में बादलों ने डेरा डाल लिया। देर रात बरसात प्रारंभ हुई और खेतों में सरसों व गेहूं की फसलें खिल उठी है। किसानों में प्रसन्नता की लहर छा गई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में गलियों में कीचड़ फैल गया है और बाजार में व्यापारी खासे परेशान हो रहें है। दूसरी और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी कृषि मंडी में अनाज को सुरक्षित नहीं रखा गया। आज सुबह तेज बरसात में मंडी में खुले में रखी गई बोरियां भीग गई है। बता देवें मौसम विभाग ने आज बरसात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, गंगानगर, सहित अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर में बारिश होने की चेतावनी जताई है। कल से मौसम साफ हो गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान से आज सुबह बरसात के बाद का विहंगम फोटो भेजा एक पाठक मालाराम चोटिया ने, सरसों के कारण प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा है खेतों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में खुले में रखी अनाज की बोरियां भीग गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की गलियों में खूब परेशानी झेली व्यापारियों ने, हुआ कीचड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा रामसरा से किसान जेठाराम बाना ने प्रसन्नचित्त होकर बताया कि बरसात से बढ़ेगी पैदावार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा रामसरा से ये सुदंर फोटो भेजा है पाठक मोहनलाल जाखड़ ने, मावठ से खिली रबी की फसलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर में सुबह 4 बजे हुई बरसात, किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मावठ की पहली बरसात होने से फसलों को होगा फायदा। (रामस्वरूप जाखड़)