May 20, 2026
IMG-20240204-WA0023

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। रानी बाजार में मालू भवन में महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा किया गया है। यहां बीकानेर से कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता मोहता अपनी सेवाएं देने शिविर स्थल पर पहुंच गई है। शिविर में पीबीएम की कैंसर जांच वैन द्वारा मेमोग्राफी, कॉल्पोस्कोपी, एंडोस्कोपी व एक्सरे निःशुल्क जांच की जा रही है। जिन महिलाओं को स्तन में दर्द, बच्चेदानी की जांच, गले मे दर्द, आवाज से बदलाव होने, गले व मुहं से खून आने की जांच, खांसी, बलगम में खून आना, सांस लेने में दिक्कत है वे महिलाएं शिविर में पहुंच कर जांच अवश्य करवाएं। आप इस खबर को सभी जरूरतमंद महिलाओं तक जरूर पहुंचाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैंसर जांच वैन पहुंची, जांच करवाने जरूर पहुंचे महिलाएं।