






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2024। शिव धोरा पर आयोजित भागवत कथा में आज 6वें दिन रुक्मणी विवाह का उत्सव मनाया गया। विवाह प्रसंग में वर-वधू के रूप में सजकर कृष्ण व रुक्मणी की झांकी आई तो श्रद्धालु भजनों पर जमकर नाचे। कथावाचक विष्णुदत्त शास्त्री ने रास लीला, गोपी प्रेम सहित विभिन्न प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान श्रीडूंगरगढ़ के कथावाचक संतोष सागर महाराज पहुंचे व शास्त्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते हुए उनके प्रथम प्रयास की सराहना की। महाराज ने सत्संग का महत्व बताते हुए माघ माह में शिव धोरा जैसे स्थान पर कथा सुनने का दिव्य महत्व बताया। कथा में कथावाचिका माया तिवारी भी पहुंची व शास्त्री का सम्मान किया। तिवारी ने एक सुंदर भजन भी सुनाया।
कल कथा पूर्ण होने के साथ शोभायात्रा निकलेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को शाम 4 बजे सात दिवसीय कथा पूर्ण होगी। कथा के पश्चात कथास्थल से दधिमती माताजी मन्दिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा पूर्णता समारोह व शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस लिंक पर क्लिक कर आप आज की कथा पूरी देख सकते है- https://www.youtube.com/live/e62Qsiuzftw?si=jTIwbfzd3kehvJMI









