






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। गांव पुण्दलसर में मेघवाल व नायक मोहल्ले में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीण लगातार पेयजलापूर्ति के करवाने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग, उपखंड अधिकारी को मोहल्ले का ट्यूबवेल प्रारंभ करवाने की गुहार लगाने के बाद आज जिलाकलेक्टर को शिकायत भेजी है। वहीं गांव के श्रवणसिंह ने बताया कि मोहल्ले में पेयजल संकट खड़ा है और मोहल्ले की गरीब आबादी पानी खरीदने में असमर्थ है। ग्राम पंचायत से कई बार इस बारे में आग्रह के बावजूद इसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायतें की जा रही है। इस दौरान हिम्मताराम, तोलाराम, श्रवणराम, भादरराम, शिवलाल, बजरंगलाल, मांगीलाल, रामलाल, रविंद्र, रामेश्वर लाल, चांदाराम, मदनलाल, जेठाराम, राकेश, विनोद, रतनलाल, चतरुराम, मोहनलाल, भगवानाराम, गणेशाराम, केशरीचन्द, मांगीलाल, ईश्वरलाल, राजवीर, कन्हैयालाल, निराना राम, रुघाराम सहित अनेक ग्रामीणों ने एक स्वर में पानी की मांग की।
-विभाग के एईएन मांगीलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि “पुण्दलसर क्षेत्र के जनता जल योजना टीएसएस में
शामिल है। जिसमें पीएचईडी गांव में ट्यूबवेल का निर्माण करवा गांव के हैंडओवर कर देता है। जिसका रखरखाव स्वयं गांव द्वारा किया जाता है। हम इसके लिए जो प्रयास कर सकते है वो करने का प्रयास करेंगे।”




