






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई और माँ की गोद उसकी चहक से सुनी हो गयी है। परिवार में मातम छा गया है। क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह की रोही में आज सुबह कृषि कार्य करते हुए 12 वर्ष का बालक जयवर्धन पुत्र प्रभुसिंह राजपूत करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जसरासर के राजकीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक का शव नोखा सीएचसी में रखवाया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



