May 20, 2026
fir

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 अगस्त 2020। कालूबास के नेहरू पार्क में देश प्रथम के संकल्प के साथ युवाओं व युवतियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। यहां शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण डूंगरमल मोहता, रामेश्वर तोषनीवाल, राजेश शर्मा ने किया और देश प्रथम की बात कही। डूंगरमल मोहता ने भारत की विश्व गुरू की पुरातन छवि को याद करते हुए देश की सांस्कृतिक समृद्धि के बारे में जानकारी दी। मोहता ने युवाओं से आपसी बैर भाव नहीं रखने व राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने का आव्हान किया। समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा मुरलीधर सोनी, नथमल सोनी, शंकर सोनी, राजकुमार सोनी, नारायण राठी, रिगताराम शर्मा, तोलाराम आसोपा यहां उपस्थित रहे। कस्बे की युवतियां विजयलक्ष्मी पारीक, निकिता महावर, रजत आसोपा ने भी तिरंगे को सलामी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में युवा शक्ति ने देश प्रथम का प्रण लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने शहीदों को याद कर तिरंगे को सलामी दी।