






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2024। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर राज्यस्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की आई है। राजकीय रूपा देवी विद्यालय के खेल मैदान मे कल सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। बीकानेर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14,15 व 16 फरवरी को आयोजित तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की 20 महिला व 20 पुरुष वर्ग कि टीमें भाग लेंगी। आयोजन समिति के प्रमुख मोहन पुनिया ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खिलाड़ियों के रहने व खाने संबंधी सभी व्यवस्थाएं जनसहयोग से की जा रही है। एसोसिएशन के सचिव रोशन छींपा, जिला संघ के संरक्षक जाकिर अली, प्रदेश पदाधिकारी आरिफ खान ने सहित संघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने खेल मैदान पहुंचकर पिच का जायजा लिया व शेष तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े विक्रम सिंह कोटड़िया, गोपी पुनिया, कृष्णावतार, संजय, सुखदेव, प्रियंका लेघा आदि सभी सदस्य और स्टार क्लब के युवा खिलाड़ी राज्य के सभी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों एवं खेल संघ से जुड़े पदाधिकारियों के स्वागत, सत्कार की तैयारियों में जुटे हुए है।





