May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। बसंत पंचमी पर्व पर बुधवार को कस्बे के मुख्य विद्यालयों में विभिन्न आयोजन किये गए। कस्बे के भारती निकेतन प्ले स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, एजी मिशन स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, सृजन पब्लिक स्कूल, सूर्या पब्लिक स्कूल, सुमित शिक्षण संस्थान, राउमावि बाना सहित कई स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए। देखें सभी जगहों के फोटो, पढें पूरी खबर।

भारती निकेतन प्ले स्कूल में दो साल फीस फ्री के हुए एडमिशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। कस्बे के सबसे बड़े स्कूल भारती निकेतन स्कूल की प्ले स्कूल विंग में नवप्रवेशी बच्चों को 2 साल के लिए फीस फ्री योजना में एडमिशन दिए जा रहे हैं। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर शुरू की गई इस योजना में श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए 29 फरवरी तक प्रवेश लेने पर 2 सालों तक कोई फीस नही ली जाएगी। विद्यालय में बुधवार को सरस्वती पूजन और विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस मौके पर मौजूद रहे अभिभावकों के पैर भी धोकर संस्कारो का महत्व बताया गया। प्रभारी विनीता सारस्वत ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बाना में मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुमित शिक्षण संस्थान में किया गया सरस्वती पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन प्ले स्कूल में किया गया अभिभावकों का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में किया गया सामूहिक हवन, संस्कारो की दी प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्या पब्लिक स्कूल में किया गया सरस्वती पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नानुदेवी चांडक सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया हवन, मनाया गया पाटी-पौथी पूजन महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सृजन पब्लिक स्कूल में शिक्षाविद लीलाधर सारस्वत ने बताया बसंत पंचमी का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल में बच्चों ने किया अभिभावकों का स्वागत।