






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। बसंत पंचमी पर्व पर बुधवार को कस्बे के मुख्य विद्यालयों में विभिन्न आयोजन किये गए। कस्बे के भारती निकेतन प्ले स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, एजी मिशन स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, सृजन पब्लिक स्कूल, सूर्या पब्लिक स्कूल, सुमित शिक्षण संस्थान, राउमावि बाना सहित कई स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए। देखें सभी जगहों के फोटो, पढें पूरी खबर।
भारती निकेतन प्ले स्कूल में दो साल फीस फ्री के हुए एडमिशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। कस्बे के सबसे बड़े स्कूल भारती निकेतन स्कूल की प्ले स्कूल विंग में नवप्रवेशी बच्चों को 2 साल के लिए फीस फ्री योजना में एडमिशन दिए जा रहे हैं। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर शुरू की गई इस योजना में श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए 29 फरवरी तक प्रवेश लेने पर 2 सालों तक कोई फीस नही ली जाएगी। विद्यालय में बुधवार को सरस्वती पूजन और विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस मौके पर मौजूद रहे अभिभावकों के पैर भी धोकर संस्कारो का महत्व बताया गया। प्रभारी विनीता सारस्वत ने आभार जताया।












