May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में चल रहे उग्र किसान आंदोलन की आंच श्रीडूंगरगढ़ तक पहुंच रही है। 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ में भी बंद रखा जाएगा। यहां भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बाजार, मंडी आदि बन्द रखी जायेगी। किसान नेता मोहनलाल भादू ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर रखी जायेगी। जिसमे सभी किसान संघठनो के नेता भाग लेंगे और 16 फरवरी को बंद के बारे में योजना बनायेंगे। वही दूसरी और 16 फरवरी के बंद के लिए स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हैं। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस बाबत सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने सभी सीएलजी सदस्यों को सक्रिय होकर शांतिपूर्ण रूप से किसानों व व्यापारियों के बीच समन्वयक की भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में पूनमचंद नैण, विमल भाटी, विवेक माचरा, रमेश मूंधड़ा, पवन राठी, सोहनलाल ओझा, बिहारी राठी, हरि सिखवाल, राधेश्याम सोमाणी, सुशील डागा आदि शामिल हुए।