






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 17 अगस्त 2020। बीकानेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक आदेश जारी कर समस्त विकास अधिकारियों को पाबंद किया है। आदेश में कहा गया है कि कोई भी पंचायत समिति का विकास अधिकारी कलेक्टर की अनुमति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़े। पंचायत समिति बीकानेर, नोखा, पांचू, कोलायत, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और खाजूवाला के लिए यह आदेश जारी किया गया है।



