May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में अब तक कोरोना से 88 लोग संक्रमित हो चुके है और राहत की बात यह है कि एक बुजुर्ग की मौत के अतिरिक्त 79 पॉजिटिव से नेगेटिव होकर, स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके है। यहां कोविड सेंटर में 7 पॉजिटिव अभी रह रहें हैं और एक विकलांग पॉजिटिव मरीज को उनके घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है। होम क्वारेंटाइन मरीज को भी विभाग द्वारा लगातार संभाला जा रहा है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि सोमवार को गांव जैसलसर में कोविड-19 जांच के लिए 102 ग्रामीणों ने सैंपल दिए व श्रीडूंगरगढ राजकीय चिकितसालय में 30 सैंपल लिए गए जो जांच के लिए भेजें गए है वहीं गांव हेमासर में 32 सैंपल लिए गए। इन 164 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आज आने की संभावना है। गांव मोमासर में शनिवार को लिए गए सभी 30 सैंपल नेगेटिव रिपोर्ट हुए। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को लिए गए सैंपल में चार पॉजिटिव रिपोर्ट हुए और इसी दिन गांव मिंगसरिया से 160, अभयसिंहपुरा से 62, बापेऊ 120, बींझासर में 53 सैंपल लिए गए जो सभी नेगेटिव रिपोर्ट हो गए है। आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भी विभाग द्वारा गांव बाडेला, उदरासर, देराजसर में सैंपल लिए जा रहे है। आर्य ने क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अधिक से अधिक जांच करवाने की अपील की है। जिससे संक्रमण को चिह्नित कर फैलने से रोका जा सकें।