






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। क्षेत्र में जमीन के विवाद लगातार बढ़ रहें है और इसमें उलझे पारिवारिक रिश्ते भी आपसी टकराव की स्थिति में पहुंच गए है। दो भाईयों ने पिता के साथ मिलकर खेत पौत्र के नाम गिफ्ट डीड करवा लिया और एक भाई को हिस्सा पांति से वंचित रख दिया। वंचित भाई ने जरिए इस्तगासे अपने दो भाई एक भतीजे व पटवारी सहित तहसील अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान निवासी रावताराम पुत्र मोडूराम मेघवाल ने अपने भाई सुखदेव व विजयपाल, भतीजे जयप्रकाश पर पटवारी, भूअभिनि व तहसील अधिकारी को शामिल करते हुए आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पैतृक खातेदारी का खेत धीरदेसर चोटियान की रोही में है। उपखंड न्यायालय में दर्ज वाद के अनुसार कोर्ट ने 13 फरवरी 2023 को निर्णय देते हुए पिता मोडूराम व उनकी संताने सुखदेव, विजयपाल, रावताराम, बहिन अमरी को 1/5 का हिस्सेदार घोषित किया। आरोपियों ने एकराय होकर पिता को गुमराह कर दोनों भाईयों ने जयप्रकाश के नाम उपहार पत्र पंजीयन करवा लिया। धोखाधड़ी से परिवादी को उसके पैतृक हिस्से से वंचित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी है।



