May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ में 25 मार्च 2024 को मोमासर बास के खेल मैदान में वाल्मीकि प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। आयोजन का पोस्टर विमोचन शुक्रवार को प्रशिक्षु ईओ यक्ष चौधरी ने किया। चौधरी ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेल आयोजन की प्रेरणा दी। आयोजक दल के सदस्य ने बताया कि लीग में भाग लेने के लिए वाल्मीकि समाज के खिलाड़ी 4 मार्च तक अपना आवेदन दे सकते है। आइकन प्लेयर 5 मार्च शाम 7 बजे होगा तथा टीम ऑक्शन 8 मार्च शाम 6 बजे होगा। प्रतियोगिता में एंपायर की भूमिका में राजू धोबी, विराट मीणा, अनिल सेवग, मोहित वैद, अजरूद्दीन, रफीक, गज्जू माली, ओमप्रकाश तुनगरिया होंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25000 रूपए का नगद पुरस्कार के साथ चमचमाती ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। अनेक खेल प्रेमी खेल आयोजन में भाग लेंगे व अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 9928837370 व 9660699078 पर संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मीकि प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन किया प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी ने, दी शुभकामनाएं।