






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2020। रैली में एकत्र हुए एसएफआई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आज संगठन की सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से विवेक लावा को कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। संघठन ने वर्तमान तहसील अध्यक्ष की निष्क्रियता को गंभीरता से लेते हुए छात्र हित मे ये फैसला लेते हुए लावा को पद की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिद्ध, तहसील सचिव राजू मेघवाल, महेंद्र जाखड़, मनीराम खिलेरी, नारायण कलवानिया, मुकेश भुंवाल, गोपी पूनियां, सुरेश बरोटिया, गौरव टाडा, प्रकाश गांधी, जैकी तुंगरिया सहित तहसील कमेटी के सदस्य शामिल रहें।




