May 22, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की एक विवाहिता को मंदिर में मिले अजनबी से बात करना तब महंगा पड़ गया जब अजनबी ने उसकी ढ़ाणी आकर उसके साथ दुष्कर्म किया एवं अश्लील फोटो-वीडियो बना वायरल करने की धमकी देते हुए उसका दो वर्षों तक शोषण करता रहा। पीडिता महिला ने अपने पति एवं भाई के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव आडसर में स्थित प्रसिद्ध माताजी मंदिर में करीब 2.5 वर्ष पूर्व चैत्र नवरात्रि के समय महिला दर्शन करने आई थी एवं वहां उसे एक अजनबी मिला। जिसने उसके पति का परिचित होने की बात कहते हुए बातचीत का प्रयास किया। महिला वहां से अपनी ढ़ाणी आ गई तो रात्रि को आरोपी उसकी ढ़ाणी आया एवं उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व नग्न अवस्था में फोटो, वीडियो बना लिए। पीडिता ने रोते हुए फोटो-वीडियो हटाने की गुजारिश की तो आरोपी ने खुद का नाम राजेश निवासी गारबदेसर बताया व घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीडिता ने डर से किसी को नहीं बताया व आरोपी दो वर्षों के दौरान पीडिता के काश्त पर लिए गए खेत, गांव स्थित उसके ससुराल के घर, काश्त के लिए वर्तमान में लिए गए खेत में पहुंच कर आठ बार उसके साथ दुष्कर्म किया एवं फोटो, वीडियो डिलिट करने के नाम पर पीडिता से 10 हजार रुपए, सोने के गहने भी ऐंठ लिए व सादे कागजों पर हस्ताक्षर कर ले गया। अब आरोपी फोटो-वीडियो डिलिट करने से मुकर गया एवं दुष्कर्म करते रहने की धमकी दी। इस पर पीडिता ने थक हार कर बात अपने पति को बताई वहीं आरोपी ने पीडिता के भाई को फोन कर पीडिता के साथ कई बार दुष्कर्म करने की बात कही एवं पीडिता के पति व भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेगें।