May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-11 at 19.54.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। सेवा संठगन के बैनर तले राज्य भर के स्कूल संचालकों ने आज शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में विभिन्न जिलों से आए स्कूल संचालकों ने बीकानेर में पब्लिक पार्क से शिक्षा निदेशालय तक रैली निकाली और प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त शिक्षा निदेशक सुभाष महलावत के साथ वार्ता की। मीडिया प्रभारी शैलेश भादानी ने बताया कि वार्ता के दौरान 21 फरवरी को शिक्षा निदेशक द्वारा जारी किए गए आदेश को प्रतिहारित करवाने या उसमें से कुछ बिंदु हटाकर संशोधित आदेश जारी करवाने की मांग की। वहीं संगठन ने आरटीई में पढ़ने वाले विद्यार्थी की यूनिट कॉस्ट बढ़ाने, पुस्तकों के लिए दी जाने वाली दर को संशोधित करने, आरटीई के प्रवेश हेतु जारी किए जाने वाले टाइम फ्रेम में भुगतान की तिथि अंकित करने, आरटीई का शिक्षा सत्र 2020-21 में ऑफलाइन पढ़ाए गये  विद्याथियों का भुगतान करने, तिथि का बैरियर लगाकर रोका गया भुगतान सहित सभी प्रकार का बकाया भुगतान करवाने, शिक्षा सत्र 2023-24 की प्रथम किस्त का भूगतान  25 मार्च से पूर्व करवाने, आरटीई प्रवेश के आवेदन में दुर्लभ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने, दोहरे नामांकन की जांच के नाम पर रोका गया आरटीई का भुगतान करने, प्रवेश के लिए प्रथम कक्षा की आयु सीमा 5 वर्ष से 7 वर्ष करने, कक्षा 5 बोर्ड परीक्षा में ली जाने वाली परीक्षा शुल्क बंद करने, शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में गैर सरकारी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों को लेने के बारे में सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान अतिरिक्त शिक्षा निदेशक पहलावत ने शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा सीताराम जाट से फोन पर वार्ता कर 2 दिन बाद पांच सदस्य मंडल बुलाकर वार्ता करने व समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मानक चौधरी, ख्यालीराम साहू, संगठन की महिला विग संयोजक हेमलता चंद्रावत, बुंदी  के जिला अध्यक्ष बाबूलाल बेरवा, बीकानेर शहर जिला संयोजक उमर दराज, गंगानगर के जिलाध्यक्ष सतपाल बिश्नोई, हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष रघुवीर तरड, नागौर के जिला अध्यक्ष शेतानाराम चांगल, कुचामन डीडवाना की जिला अध्यक्ष को उगवाराम चौधरी, सीकर के जिला अध्यक्ष राम सिंह घोंसला, जसकरण, भीलवाड़ा के रमेश शर्मा, जयपुर के जिला अध्यक्ष घासीलाल कालीरणवा, जैसलमेर के बनवारी लाल, अनूपगढ़ के राजकुमार बजाज, जालौर के राजकुमार, पाली के प्रकाश चंद्र, चूरु  के हेतराम घिनटाला, जायल के हनुमान चौधरी, बीकानेर के जिला अध्यक्ष छगन सुथार, बीकानेर की शिवकरण कड़वासरा, राजा राम बिश्नोई, प्रेम कांतादी मनीष शर्मा, मनोज गोसाई विनोद भाकर सुरेंद्र डेलू, मालाराम खिलेरी दिलीप शर्मा, मनोज शर्मा आदि की वार्ता में भाग लिया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने रैली व प्रदर्शन में भाग लिया। बता देवें आज निजी शिक्षण संस्थान बंद रहें।