May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। गांव बाना के पास रीड़ी से श्रीडूंगरगढ़ आते हुए एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी निवासी ओमप्रकाश नायक, उनकी पत्नी मैना देवी व बड़ी माँ गीता देवी बाना से श्रीडूंगरगढ़ की ओर दुर्घटना का शिकार हो गई। महिला की ओढ़नी बाइक के टायर में आ जाने के कारण बाइक गिर गई जिससे दोनों महिलाएं चोटिल हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और मेडिकल स्टाफ द्वारा ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है।