May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एसआई धर्मपाल ने आज दोपहर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे पर एक स्कूल के पास से एक जने को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर शराब जब्त की। कांस्टेबल अनिल व जयप्रकाश के साथ धर्मपाल ने पुलिस को देखकर भागते हुए कालूबास निवासी 31 वर्षीय सोनू नायक को पकड़ा। आरोपी के पास सफेद कट्टे में से 41 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया व 41 ढोला मारू देशी शराब के पव्वे जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दे दी है।