May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी आज बीकानेर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। जयपुर से बीकानेर आने के दौरान उनके जिले में प्रवेश पर अगुवाई करने श्रीडूंगरगढ़ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता व पीएचईडी के अधिकारी सीमा बॉर्डर पर कितासर पहुंचे। यहां हाइवे पर ही भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने चौधरी को साफा पहना कर सम्मान किया। इस दौरान चौधरी ने जन जन तक मोदी गारंटी पहुंचाने व लोकसभा चुनाव की तैयारी करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा, पार्षद जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदोरिया, भवानीप्रकाश तावणीयां, कितासर से श्रवण सिंह, पृथ्वीराज शर्मा, भंवरलाल पुनियां, सवाईसिंह, मेघराज कितासर ने भी पार्टी दुपट्टे पहना कर मंत्री का स्वागत किया। पीएचईडी के अधिकारी राजेश पुरोहित, राममूर्ति चौधरी, नरेश, मांगीलाल मीणा सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहें। सभी ने मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को गुलदस्ते भेंट किए।