






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। नगरीय जन योजना के तहत जलदाय विभाग द्वारा बकाया बिल जमा करवाने के लिए बिल शहर में उपभोक्ताओं को दे दिए गए है। अब विभाग ने उपभोक्ताओं को बिल भरवाने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है। विभाग के जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि विभाग द्वारा अभियान चला कर बकाया बिल भरें जा रहें है। आगामी 28 मार्च 2024 बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि है। बता देवें शहर में अभी तक घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक, निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकांश जल बिल बकाया है। 28 मार्च तक उपभोक्ता बिना पैनेल्टी के बिल जमा करवा सकते है उसके बाद उपभोक्ताओं के कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन कटने के साथ ही पैनेल्टी के साथ बिल भरवाए जाएंगे। बता देवें मुख्य बाजार में स्थित कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में बिल भरे जा रहें है।



