May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से बीकानेर में मुलाकात की और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गिरते भूजल व पानी की समस्याओं के निवारण की मांग की। समीक्षा बैठक में सारस्वत ने मंत्री को विधानसभा क्षेत्र में नलकूपों में पानी के सूखने और पानी की भारी समस्या होने के कारण नलकुपों को गहराई से खोदने के लिए डीटीएच मशीन की मांग की है। बैठक में श्रीडूंगरगढ तहसील में नहरी जल प्रोजेक्ट की निविदाएं प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की। विधायक ने पानी चोरी रोकने का मुद्दा भी उठाया। चौधरी ने पानी चोरी रोकने के सख्त निर्देश देते हुए चोरी करने वाले के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाने की बात कही। चौधरी ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए कार्य करने के निर्देश दिया। चौधरी ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए। इस बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, पूर्व विधायक अनूपगढ़ संतोष बावरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि सहित पीएचईडी के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।