May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-17 at 19.57.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ चुनाव की तैयारी में प्रशासन की परेड प्रारंभ हो गई है। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने आज बैनर व पोस्टर हटाने के निर्देश दिए और नगरपालिका द्वारा शहरी क्षेत्र में 30 छोटे व 15 बड़े पोस्टर बैनर हटाए गए है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 503 बैनर पोस्टर हटाए गए है। लोकसभा चुनाव से पहले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 245 बूथ हो गए है। चुनाव अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि जिले में 47 व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 4 सहायक केंद्र बनाए गए है। यहां 1450 से अधिक मतदाता वाले केंद्रो पर नए सहायक मतदान केंद्र बना दिए गए है। श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय सहित एक नोखा के बेरासर तथा एक उदरासर में सहायक केंद्र बनाए गए है। मित्तल ने पंचायत समिति परिसर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली व चुनाव संबंधी सभी कार्य पूर्ण जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा के साथ अनेक बूथों का निरीक्षण भी किया।