May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए विशेष खबर रेल विभाग से आई है। उत्तर-पश्चिम रेलवे सहित देशभर के अलग-अलग जोन में रेलवे में बड़े स्तर पर भर्तियां की जा रही है। देशभर में करीब 10 हजार पदों पर रेलवे प्रशासन भर्तियां कर रहा है। वहीं, उत्तर-पश्चिम रेलवे में भी 438 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए हैं। देश के 17 रेलवे जोन में लगभग 10 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। सभी जोन को रेलवे बोर्ड ने अपने स्तर पर भर्तियां करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे में भी इसे लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे भर्ती कक्ष जयपुर की तरफ से 438 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है। उत्तर-पश्चिम रेलवे में सहायक लोको पायलट और तकनीशियन पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
भारतीय थल सेना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स18 मार्च 2024। भारतीय थल सेना में 2024-25 वर्ष में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना के आधिकारिक वबसाइट joinindianarmy.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।अंतिम तिथि के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस वर्ष 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा दी हैं और जिनका परिणाम नहीं आया है। ऐसे अभ्यार्थी भी भर्ती हेतु दिए गए पदों पर आवेदन कर सकते हैं।