






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के साहित्यकार डॉ मदन सैनी के राजस्थानी कथा संग्रह आस औलाद के लिए उन्हें नरपत सिंह सांखला स्मृति संस्थान बीकानेर द्वारा इस वर्ष का राजस्थानी कथा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। सैनी को नरपत सिंह सांखला की पुण्यतिथि पर 21 मार्च 2024 को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भंडार में आयोजित पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। संस्थान के सचिव वरिष्ठ कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि सैनी सहित नारी सशक्तिकरण के लिए राजस्थानी कथा लेखन पुरस्कार जोधपुर की वरिष्ठतम कहानीकार डॉ. चॉंदकौर जोशी को उनके राजस्थानी कथा संग्रह ‘हेत रो मारग’ के लिए दिया जाएगा।



