May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अब लगातार चिकित्सकीय सेवाओं में विस्तार होने से रोगियों को राहत मिल रही है। इसी क्रम में अब क्षेत्र के तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में दांतो के इम्प्लांट की सेवाएं भी शुरू की गई है। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी में बताया कि अभी तक पूरे क्षेत्र में यह सेवा कहीं पर उपलब्ध नही थी एवं दांतो को इम्प्लांट करवाने के लिए लोगो को बीकानेर या अन्य बड़े शहर में जाना पड़ता था। वहां इसका उपचार भी खासा ख़र्चीला एवं आवागमन की दिक्कतों के साथ था। ऐसे में चिकित्सालय प्रशासन ने चिकित्सालय में फिजियोडिस्पेंसर मशीन उपलब्ध करवाई है। अब दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंघल द्वारा दंत रोगियों का दांत इम्प्लांट करने का उपचार किया जा सकेगा। डॉक्टर सिंघल ने बताया कि इस उपचार पद्धति में दांत स्थाई रूप से नए लगाए जाते हैं एवं नकली दाँत लगवाने, बार बार बदलवाने का झंझट नही रहता। सिंघल ने बताया कि इस उपचार का बीकानेर के निजी चिकित्सालयों में 25 से 30 हजार तक का खर्च रोगी को करना पड़ता है जबकि तुलसी मेडिकल श्रीडूंगरगढ़ में यह सेवाएं रियायती दरों पर प्रदान की जाएगी। इस सबन्ध में रोगी अधिक जानकारी के लिए चिकित्स डॉक्टर सिंघल से 9783555138 नम्बरो पर या चिकित्सालय के नम्बर 8094020143 पर सम्पर्क कर सकते हैं।