






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। दो नामजद आरोपियों ने परिवादी के साथ 16 मार्च को मारपीट की जिससे उसके हाथ में फैक्चर हो गया है। गांव सेरूणा निवासी परिवादी चैननाथ पुत्र बन्नानाथ सिद्ध ने इसी गांव के ईश्वरनाथ, धर्मनाथ पुत्र आईदान नाथ सिद्ध के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्रों से उसकी बोलचाल नहीं है और पत्नी को दोनों आरोपियों ने बहला फुसलाकर अपने पक्ष में कर लिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहें व उसके खिलाफ थाने में शिकायत भी दे रखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को दे दी है।



