May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024, बीन्स का जब नाम आता है, तो लोग ग्वार फली (Cluster beans) का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। ग्वार फली एक ऐसी सब्जी है, जो अक्सर लोगों को पसंद नहीं आती, लेकिन क्या आपको पता है कि ग्वार फली खाने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं। ये कम कैलोरी वाली सब्जी आपको आसानी से वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व आपको हेल्दी भी रखते हैं। तो आइए जानते हैं ग्वार फली खाने के फायदों के बारे में-

पाचन सही रखें

ग्वार फली में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है जिससे कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।

वजन घटाने में मदद करें

ग्वार फली में कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, जो लोग वजन घटाने में लगे हुए हैं उनके लिए ग्वार फली एक अच्छा ऑप्शन है।

विटामिन और मिनरल का अच्छा सोर्स

ग्वार फली में विटामिन-सी, के, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।

इम्युनिटी मजबूत करें

विटामिन-सी से भरपूर ग्वार फली इम्युनिटी मजबूत बनाती ,जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।

दिल को दुरुस्त रखें

ग्वार फली में फाइबर, पोटैशियम और फॉलेट पाया जाता है, जो दिल को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट अटैक जैसी बीमारी नहीं होती।

शुगर कंट्रोल करें

ग्वार फली में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए ग्वार की फली का सेवन लाभदायक होता है।

हड्डियां मजबूत रखें

कैल्शियम और विटामिन-के से भरपूर ग्वार फली हड्डियों को मजबूत बनाए रखती हैं।

सूजन कम करें

ग्वार फली में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेटरी प्रोपर्टी होती है, जो सूजन कम करके शरीर को बीमारियों से बचाती है।

एनीमिया से बचाएं

ग्वार फली में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स को बनने में मदद करता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।