May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2024। गुरुवार को दिन भर तेज गर्मी के बाद शाम को बिजलियां चमकने लगी और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाने लगी। खेतों में गेंहू व चने, मैथी की कटाई का समय चल रहा है और ऐसे में बरसात से फसलों के भीगने के डर से किसान परेशान हो रहें है। तेज आंधियों ने भी किसानों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार परिसंचरण तंत्र के सक्रिय रहने से 12 अप्रैल को तेज हवा चलने की संभावनाएं है। वहीं 13 व 14 अप्रैल को तेज आंधी तथा बरसात होने की संभावना जताई गई है। दोनों दिन बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन व कहीं कहीं तेज अंधड़ चलने की संभावना है। विभाग ने इसके बाद भी 18 व 19 अप्रैल को भी मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। श्रीडूंगरगढ़, सूडसर, ठुकरियासर सहित सभी गांवों की रोही में किसानों ने काटी हुई फसलों की ढेरियों को ढका वहीं युद्ध स्तर पर कटाई भी प्रारंभ कर रखी है। गुरुवार शाम अचानक मौसम पलटने से किसान चिंतित हुए व कटाई के लिए तैयार फसलों को देखकर परेशान भी हो रहे है। बीकानेर मंडी के व्यापार संघ अध्यक्ष ने जिला मंडी में सावधानी बरतते हुए किसानों को माल देकर स्थगित रखने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम अचानक मौसम बिगड़ता देख किसानों ने काटी हुई फसलों को जल्दी जल्दी समेटना प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान हुए चितिंत, कल व परसों भी है ऑरेंज अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम अचानक बदला मौसम, चमकने लगी आसमान में बिजलियां। (फोटो-मुकेश सोनी)