






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2024। सेसोमूं स्कूल में विद्यार्थियों के केवल किताबी शिक्षा तक सिमित नहीं रखा जाता बल्कि उन्हें सांस्कृतिक रंगों में रंग कर जिम्मेदार युवा बनने के लिए सांस्कृतिक विरासत प्रदान की जाती है। यह बात कही सेसोमूं स्कूल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने और मौका था स्कूल प्रांगण में शनिवार को आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता का। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अगल अगर स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न वेषभुषा में शानदार प्रस्तूतियां दी। इस मौके पर प्राचार्य कुंडु ने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग लेने को प्रेरित किया व संस्था उपाध्यक्ष पद्मा मूंधड़ा ने नृत्य के माध्यम से बच्चों में संवेदनाएं जागृत होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सुभाषचंद्र शास्त्री, अभिभावक एवं शिक्षकों सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी शामिल रहे।







