May 20, 2026
IMG-20240528-WA0096

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2024। तेरापंथ धर्मसंघ के श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र में प्रवासरत 95 वर्षीया साध्वी चांदकुमारी (रतननगर) ने मंगलवार रात्रि 8:15बजे तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान किया है। जैन सभाध्यक्ष विजयराज सेठिया ने बताया कि साध्वी चांदकुमारी कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उन्होंने ऐलोपेथी दवाई का भी त्याग कर रखा है। ऐसे में उनकी भावना के अनुसार आचार्य महाश्रमण की आज्ञा से साध्वी केवलयशा ने उन्हें तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान करवाया। इस दौरान समाज के मनोज पारख, पवन सेठिया, तेजकरण डागा, शेखर दुगड़, तोलाराम पुगलिया, नरेंद्र डागा, महेंद्र मालू, सुनीता डागा, दीपमाला डागा, सरला दुगड़ सहित कई श्रावक उपस्थित रहे।