May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2024। लोकसभा चुनाव का परिणाम मंगलवार को आने वाले है। ऐसे में चारों और चर्चा चुनाव की ही चल रही है। बीकानेर सांसद प्रत्याशी व भाजपा नेता अजुर्नराम मेघवाल आज राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार के निवास स्थान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। अर्जुनराम ने केंद्र में 400 पार सीटें भाजपा की आने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान देश भर में घुमे है और विभिन्न हिस्सों में देखा और जाना कि भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने उत्साहित कार्यकर्ताओं से जीत की तैयारी करने की बात कही। राज्य मंत्री ने उनका स्वागत सम्मान किया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत, गुमानसिंह सिंह, महावीर चारण, विनोदगिरी गुसाईं, रामेश्वर पारीक, छैलूसिंह शेखावत, मांगीलाल गोदारा, हेमनाथ जाखड़, शिव तावणियां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिणाम से पहले भाजपा में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कानून मंत्री ने राज्य मंत्री की माता से कुशलक्षेम पूछा।