






पेयजल किल्लत से परेशान सरपंच ने दी आंदोलन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत तोलियासर में पेयजल किल्लत से ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है। आज सरपंच रेखा देवी ने जलदाय विभाग को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू करवाने की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि गांव में जेजेएम के तहत टंकी, पानी की लाईने डालने का कार्य करीब 12 माह पूर्व तैयार हो गया परंतु उसके बावजूद 60 इलाका बूंद बूंद के लिए तरस रहा है। इस गर्मी में पानी नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है और शीघ्र ही विभाग द्वारा आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर ग्रामीण आंदोलन की राह पर उतर आएंगे।
मेघाराम बने तहसील अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान मेघवाल परिषद बीकानेर ने धीरदेसर पुरोहितान गांव के मेघाराम मेघवाल (चौहान) को श्रीडूंगरगढ़ तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परिषद के प्रदेशाध्यक्ष तुलसीराम राज व जिलाध्यक्ष रामदेव मेघवाल की ओर से दी गई है। मेघराम ने समाज के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। समाज के अनेक नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।
देशनोक से श्रीडूंगरगढ़ आएगी डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में पहली बार देशनोक से डाक ध्वजा लेकर युवा टोली श्रीडूंगरगढ़ आएंगे। टोली के चंदन सोनी ने बताया कि आज रात 10 आड़सर बास महेश गुरावा, मनोज देरासरी, रोहित गुरावा, युवराज शर्मा, गोपाल व्यास, दिनेश देराजसरी देशनोक के लिए रवाना होंगे। मंगलवार सुबह ये देशनोक के श्रीकरणी मंदिर में सुबह चार बजे की ज्योत के बाद वहां से टोली दौड़ते हुए ध्वजा लेकर रवाना होगी। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की खुशहाली की कामना के साथ देशनोक से ध्वजा लाकर आड़सर बास करणी माता मंदिर में रखी जाएगी। सोनी ने बताया कि रवानगी के समय थानाधिकारी इंद्रकुमार टोली को हरी झंडी दिखाएंगे और सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र स्वामी टोली का अभिनंदन करेंगे।




