






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2024। जमीनो के विवाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रहें है। अनेक गांवो में जोहड़ पायतन से अतिक्रमण हटवाना प्रशासन व सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। गांव तोलियासर में लंबे समय से जोहड़ पायतन भूमि पर कब्जे का विवाद हाईकोर्ट में चल रहा है। विवाद के परिवादी पृथ्वीराज राजपुरोहित ने सोमवार को थाने पहुंच कर गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सुथार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव में सार्वजनिक उपयोग की भूमि खसरा नबंर 332 क्षेत्रफल 17.55 हैक्टेयर जोहड़ पायतन की भूमि है। जहां पर एक धर्मकांटा बनाकर आरोपी ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। पुलिस ने धोखाधड़ी व विभिन्न धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मलकीत सिंह करेंगे।




