May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2024। रोजगार समाचार में स्थानीय रोजगार के बारे में सूचनाओं के साथ पढें अनेक प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली भर्तियों के बारे में पूरी जानकारी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रकाशित किए जा रहें इस कॉलम में आप अनेक वर्ग व अनेक पदों के लिए जरूरतमंद को ये खबर जरूर भेंजे।

सृजन स्कूल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
नेशनल हाइवे पर वसुंधरा नगर, श्रीडूंगरगढ़ में स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सृजन पब्लिक स्कूल में विज्ञान, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ-साथ प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापक–अध्यापिकाओं के पद रिक्त है। साथ ही विद्यालय बालवाहनी के लिए वाहन चालक तथा विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कार्मिक (चपरासी) की आवश्यकता है। इन पदों के लिए दिनांक 15 जून 2024, शनिवार तक विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रधानाध्यापक प्रमोद सारस्वत से 9024555016 पर संपर्क कर सकते हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में ट्रेनी की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
श्रीडूंगरगढ़ में सर्वाधिक प्रतिष्ठित न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में ट्रेनी की आवश्यकता है। ऑफिस कार्यों के लिए महिला अभ्यर्थियों और फिल्ड कार्यों के लिए पुरूष अभ्यर्थियों के लिए वैंकेसी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन व्हाट्सएप पर भेज सकते है या सोमवार सुबह 11 बजे टाइम्स के कार्यालय में संपर्क करें। प्रबंधक विशाल स्वामी से 9414417401 पर संपर्क कर सकते है।

IBPS राजस्थान में 450 पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सोनेल ने ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राजस्थान में दो में से वर्तमान में एक ही बैंक ने वैकेंसीज जारी की है। राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में 450 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग 106, एससी के 61, एसटी के 58, ओबीसी इनसीएल के 185, और ईडब्ल्यूएस के 40 पद है। भर्ती कुल 9995 पदों के लिए की जा रही है। इनमें से 5585 वैकेंसी मल्टीपरपज ऑफिस असिस्टेंट की है। ऑनलाइन आवेदन 7 जून से शुरू हो चुके है। 27 जून तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आईबीपीएस ने राज्यवार वैकेंसीज जारी कर दी है। संभव है कि आने वाले दिनों में कुछ और बैंक अपनी वैकेंसीज की सूची आईबीपीएस को सौंप दें। इससे वैकेंसीज की संख्या बढ़ जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने और नोटिफिकेशन देखने के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर जा सकते है। उधर उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने से सर्वर हैंग होने की अधिक आशंका रहती है।